हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन सम्बंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ शहरी ब्रांच ने अपना 59वां यूनियन का स्थापना दिवस मनाया
भिवानी। हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन सम्बंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ शहरी ब्रांच ने अपना 59वां यूनियन का स्थापना दिवस यहां चिडिय़ाघर रोड स्थित जिला युनियन कार्यालय में हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दिवंगत कर्मचारी साथियों को पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई। शहरी ब्रांच के प्रधान बिजेंद्र परमार ने बताया कि युनियन की स्थान 5 अक्तूबर 1967 को की गई थी।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संगठन द्वारा कर्मचारियों के प्रति संघर्ष के कार्यों के बारे में अवगत करवाया गया। परमार ने कहा कि संगठन कर्मचारियों की मांगों के लिए कितने संघर्ष करके उनकी मांगों के लिए संघर्षशील रहकर अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि संगठन में उनकी पूरी आस्था है और भविष्य में संगठन उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेंगे वे पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ उसका निवारण करेंगे।
जिला प्रधान चांदी राम कादयान, राज्य मुख्य सलाहकार राजकुमार सैन, राज्य कार्यालय सचिव परमजीत मलिक ने सरकार से मांग की कि पुरानी पेंशन नीति बहाल की जाए, आठवे वेतन का आयोग का गठन किया जाए तथा कच्चे कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने के लिए जो एक्ट बनाया गया है, उसको लागू किया जाये।
इसके अलावा कैशलेस मेडिकल स्कीम की सुविधा पूर्णतया लागू की जाए। कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान मृत्यु के दौरान 30 लाख का आर्थिक अनुदान तथा आश्रितों को नौकरी दी जाए।
इसके अलावा पुरानी एक्सग्रेसिया पॉलिसी को तुरंत लागू किया जाए। इस अवसर पर शहरी ब्रांच कोषाध्यक्ष संदीप कोंट, उप कोषाध्यक्ष रणबीर,राज्य कार्यालय सचिव परमजीत मलिक, जयसिंह, बजरंग लाल, रमेश परमार, रामधारी, संदीप, राकेश, कमल शर्मा, अनिरुद्ध, मोहित पाराशर, सुनील राठी, कृष्ण, पुष्कर, मनीष पाराशर, मोनू, शीशपाल, राजेश ग्रेवाल, मंगल, संजीव, धर्मबीर, नारायण कलिंगा, भिक्षा राम, दीपक, अनिल, रामपाल, कृष्ण, जोगेंद्र, इकबाल समेत अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
