Good News: खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, मेले को लेकर चलेगी हिसार-जयपुर स्पेशल ट्रेन
Feb 20, 2026, 06:38 IST
Special Train: अगर आप खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने खाटू श्याम जाने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। बता दें कि हिसार-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेल सेवा (04 ट्रिप) का संचालन रेलवे करेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन का कहना है कि गाड़ी संख्या 04721 हिसार-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 25 से 28 फरवरी तक (04 ट्रिप) चलेगी। 25 फरवरी को हिसार से 05.50 बजे रवाना होकर एक बजे जयपुर पहुंचेगी।
इसी तरह गाडी संख्या 04722 जयपुर-हिसार अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा जयपुर से दोपहर 2.50 बजे रवाना होकर 11.25 बजे हिसार पहुंचेगी। यह रेल सेवा मार्ग में सिवानी, सादुलपुर, रामपुरा बेरी, लोहारू, सूरजगढ, चिडावा, रतनशहर, झुंझुनूं, डूंडलोद मुकुंदगढ, नवलगढ, सीकर, पलसाना, रींगस, गोविन्दगढ मलिकपुर, चौमू सामोद व ढेहर का बालाजी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
