Haryana Unemployment Allowance 2026: हरियाणा में युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा में पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। प्रदेश सरकार की बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत पात्र युवाओं को हर महीने 1,200 से 2,000 रुपये तक की आर्थिक मदद मिलेगी। जानकारी के लिए आपको बता दें की इसके लिए एक नवंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे।
कब शुरू होंगे आवेदन
हरियाणा सरकार का रोजगार विभाग शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए सामान्य बेरोजगारी भत्ता योजना 2026-27 के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक नवंबर 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 30 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इस योजना का उद्देश्य पात्र बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता देना है। हरियाणा रोजगार विभाग के आधिकारिक दिशा-निर्देशों के अनुसार योजना के लिए हर साल एक से 30 नवंबर के बीच ऑनलाइन आवेदन लिए जाते हैं।
इस योजना के तहत कितने रुपये मिलेंगे?
हरियाणा बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत जिन युवाओं ने 12वीं की परीक्षा पास की है उन्हें पात्रता पूरी करने पर हर महीने 1,200 रुपये बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। इसी तरह 10वीं के बाद हरियाणा सरकार से मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से दो साल का प्रमाणपत्र या डिप्लोमा कोर्स करने वाले उम्मीदवार भी 1,200 रुपये प्रतिमाह की श्रेणी में आएंगे वहीं जिन उम्मीदवारों ने ग्रेजुएशन या उससे अधिक पढ़ाई की है। उन्हें हर महीने 2,000 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा 12वीं के बाद तीन साल का निर्धारित प्रमाणपत्र या डिप्लोमा कोर्स करने वाले पात्र उम्मीदवारों को भी 2,000 रुपये प्रतिमाह भत्ता मिलेगा।
कौन ले सकता है बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ?
हरियाणा बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ लेने के लिए उम्मीदवार का राज्य का मूल निवासी होना जरूरी है। आवेदक की उम्र 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। योजना के तहत 12वीं पास, निर्धारित दो वर्षीय प्रमाणपत्र या डिप्लोमा धारक, ग्रेजुएट और उससे अधिक पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
