हरियाणा के हिसार से जोधपुर जाने वालों के लिए अच्छी खबर, रोडवेज ने शुरू की सीधी बस सेवा
हरियाणा के हिसार से राजस्थान के जोधपुर जाने वालें यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा राज्य परिवहन हिसार डिपो द्वारा जोधपुर के लिए रात्रि बस सेवा शुरू कर दी गई है। जिससे हिसार और आस पास के इलाकों से सालासर और जोधपुर जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
हरियाणा रोडवेज की ये बस हिसार से सालासर होते हुए जोधपुर जाएगी। वाया राजगढ़, चुरू, लक्ष्मणगढ़, सालासर, सुजानगढ़, लाडनू, नागौर। बस के समय और रूट को लेकर पूरी जानकारी यहां दी गई है।
ये रहेगी टाइमिंग
हिसार से शाम 5:30 बजे
राजगढ़ से रात 7:20
चुरू से रात 9:00 बजे
लक्ष्मणगढ़ से रात 10:20
सालासर से रात 11:30 बजे
लाडनूं से रात 12:20
नागौर से रात 2:20
जोधपुर पहुंच जाएगी सुबह 5:20 तक
वापसी समय
जोधपुर से शाम 6:15
नागौर से रात 9:15
लाडनूं से रात 11:15
सालासर से रात 12:30 बजे
लक्ष्मणगढ़ से रात 1:10
चुरू से रात 2:30 बजे
राजगढ़ से सुबह 3:50
हिसार पहुंच जाएगी 5:30 बजे तक
