हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी, जल्द ही सड़कों पर दौड़ेंगी 500 नई चमचमाती BS6 बसें

 
 हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी, जल्द ही सड़कों पर दौड़ेंगी 500 नई चमचमाती BS6 बसें

हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही सड़कों पर 500 नई चमचमाती BS6 बसें दौड़ेंगी। इससे यात्रियों को सफर करने में सुविधा मिलेगी और सफर आसान होगा। हरियाणा रोडवेज(Haryana Roadways) के बेड़े को मजबूत करने के लिए BS6 बसों के निर्माण और बॉडी बिल्डिंग का काम तेजी से चल रहा है।

राजस्थान के नीमराना स्थित Synaty Automotive Pvt. Ltd., Neemrana  द्वारा 500 नई BS6 बसें तैयार की जा रही है, जो जल्द ही सड़कों पर यात्रियों की सेवा के लिए उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, HREC (Haryana Registration & Engineering Centre) गुड़गांव में 125 अन्य बसों के निर्माण का कार्य अंतिम चरणों में है। ये बसें तैयार होते ही सीधे विभिन्न डिपो में भेज दी जाएंगी।


इन नई और आधुनिक BS6 बसों के Haryana Roadways में शामिल होने से राज्य में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था आरामदायक, अधिक सुगम और प्रदूषण-मुक्त बनेगी। इसके साथ ही यात्रियों को भी बड़ा फायदा मिलेगा।