हरियाणा से टनकपुर जानें वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, रोडवेज ने इस जिले से शुरू की स्पेशल बस सेवा
हरियाणा से टनकपुर नेपाल बॉर्डर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Haryana Roadways ने गुरुग्राम से टनकपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। इससे गुरुग्राम और दिल्ली के यात्रियों को फायदा मिलेगा।
ये बस गुरुग्राम से रवाना होकर यह बस दिल्ली, गढ़गंगा, रामपुर, मुरादाबाद, नानकमत्ता, खटीमा, बनबसा और रूद्रपुर होते हुए टनकपुर पहुंचेगी। बस की टाइमिंग और रूट से जुड़ी पूरी जानकारी यहां दी गई है।
बस का समय और रूट
गुरुग्राम से सुबह 9:30 बजे
दिल्ली से सुबह 11:30 बजे (आनन्द विहार से काउंटर नंबर 130 से)
रूद्रपुर से शाम 3:40 बजे
टनकपुर आगमन 6:40 बजे तक
वापसी का समय
टनकपुर से सुबह 9:30 बजे
रूद्रपुर से दोपहर 11:30 बजे
बिलासपुर से दोपहर 12:00 बजे
गुरुग्राम आगमन शाम 6:30 बजे तक
