Gold-Silver Price: सोना- चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल, जानें आज का लेटेस्ट रेट

 
 Gold-Silver Price: सोना- चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल, जानें आज का लेटेस्ट रेट

 

सोना- चांदी के भाव में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। एक बार फिर सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं चांदी के भाव भी आसमान छू रहें है। 
पिछले एक सप्ताह की बात करें तो सोने की कीमत में एक सप्ताह में 6000 रुपये से ज्यादा और चांदी की कीमत में 13000 रुपये से ज्यादा का उछाल रिकॉर्ड हुआ है। 


इस सप्ताह MCX पर सोने की कीमत 1,51,985 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी की कीमत 2,31,804 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई। आज रविवार होने के कारण घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार क्लोज है।


आज 9 अगस्त 2026 को भारत के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,985 रूपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,39,320 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,14,260 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 

 

भारत के बड़े शहरों में सोने का भाव

9 अगस्त 2026 को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,550 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,39,850 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट गोल्ड रेट 1,14,460 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 


मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,350 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 1,14,260 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


वहीं कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,52,350 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,650 रुपये प्रति 10 ग्राम व 18 कैरेट गोल्ड रेट 1,14,260 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


इसके अलावा चेन्नई में आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1,51,640 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,39,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 1,17,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

 

चांदी के भाव में बंपर उछाल 
वहीं अगर चांदी के  भाव की बात करें तो  आज चांदी की कीमतों में मामूली बदलाव देखा गया है। आज 9 अगस्त को 1 ग्राम चांदी 245रुपये, 10 ग्राम चांदी 2,450 रुपये और 1 किलोग्राम चांदी का भाव 2,45,000 रुपये है।

राजधानी दिल्ली में आज 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,45,000 रुपये है। मुंबई में भी 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,45,000 रुपये है। वहीं चेन्नई में चांदी के भाव में एक बड़ा उछाल देखने को मिला।

आज यहां 1 किलोग्राम चांदी की कीमत लगभग 2,50,000 रुपये है। इसके अलावा कोलकाता में 1 किलोग्राम चांदी 2,45,000रुपये और हैदराबाद में 2,49,900 रुपये है।