Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों ने फिर पकड़ी रफ्तार, चेक करें आज का भाव
पिछले सत्र में चांदी 2,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 24 कैरेट वाला सोना भी तेजी से बढ़ा और 7,400 रुपये या 4.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,65,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
विशेषज्ञों की मानें तो सोने और चांदी ने अपनी तेजी जारी रखी है। सोने की कीमतों में 3 फीसदी से ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई और लगभग 1.6 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। चांदी में दो दिन की गिरावट के बाद 6 फीसदी उछाल देखा गया।
क्यों बढ़ने लगे दाम
कारोबारियों ने कहा कि मजबूत वैश्विक रुख, कमजोर डॉलर ने इस उछाल में योगदान दिया। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से सुरक्षित निवेश की नई खरीदारी के कारण बुधवार को सोने और चांदी में तेजी आई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी 4.28 डॉलर, या 5.03 प्रतिशत बढ़कर 89.35 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि सोना 100.03 डॉलर, या 2.02 प्रतिशत बढ़कर 5,047.07 डॉलर प्रति औंस हो गया।
