Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, फटाफट चेक करें रेट
Gold Silver Price: अगर आप सोने-चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आज यानि 6 फरवरी को फिर से गिरावट दर्ज की गई है। गोल्ड के रेट में गिरावट से आम जनता को राहत मिली है। अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी मार्केट पर इस हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन सुबह मार्केट खुलते ही बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
MCX पर सोना चांदी की कीमतें
MCX पर मार्केट बंद होने तक सोने-चांदी की कीमतों में हल्की तेजी दर्ज की गई। सोने का रेट 0.12% की तेजी के बाद 1,52,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ। वहीं चांदी का भाव 2,46,452 रुपये प्रति किलो ग्राम पर क्लोज हुआ। हालांकि दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
सोना-चांदी खरीदारों के लिए राहत वाली खबर!
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 4,123 रुपये सस्ता होकर 1,52,502 रुपये प्रति 10 ग्राम (पहले 1,56,625) रह गया। 22 कैरेट 1,39,692 रुपये (पहले 1,44,873), 18 कैरेट 1,14,377 रुपये (पहले 1,18,619) प्रति 10 ग्राम।
चांदी 28,123 रुपये घटकर 2,54,339 रुपये प्रति किलो हो गई। MCX पर भी चांदी 10% लुढ़की। बहुत से लोग इसे खरीदारी के सुनहरे मौके के तौर पर भी देख रहे हैं।
