Gold News: केंद्र सरकार ने Gold को लेकर लिया बड़ा फैसला, मिल सकती है राहत

 
gold news
 

Gold News: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 14 मार्च को सोने के बेस इंपोर्ट प्राइस में कटौती का ऐलान किया है। Central Board of Indirect Taxes and Customs के मुताबिक सोने का बेस इंपोर्ट प्राइस 12 डॉलर प्रति 10 ग्राम घटा दिया गया है। नई दर के अनुसार अब यह 1664 डॉलर प्रति ग्राम से घटकर 1652 डॉलर प्रति 10 ग्राम हो गया है।


बेस इंपोर्ट प्राइस, जिसे टैरिफ वैल्यू भी कहा जाता है, वह मानक रेट होता है जिसके आधार पर आयातित सोने पर कस्टम ड्यूटी और अन्य करों की गणना की जाती है। जब सरकार इस रेट में बदलाव करती  है तो उसकी सीधा असर आयात लागत और घरेलू बाजार की कीमतों पर पड़ सकता है।

क्या होगा फायदा?
सरकार का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब वैश्विक बाजार में सोने के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बेस इंपोर्ट प्राइस कम होने से आयातकों पर टैक्स का बोझ कम हो सकता है। जिससे ज्वैलर्स और बुलियन ट्रेडर्स को राहत मिलने की संभावना है।

सरकार समय-समय पर वैश्विक बाजार के रुझानों और घरेलू मांग को ध्यान में रखते हुए टैरिफ वैल्यू में संशोधन करती है, ताकि देश के बाजार को वैश्विक कीमतों के साथ संतुलित रखा जा सके और व्यापारिक गतिविधियों को समर्थन मिल सके।