नाथूसरी चौपटा में मीठी-मीठी बातें करके फंसाने वाली लड़की गिरफ्तार, पुलिस ने किया भंडाफोड़

 
नाथूसरी चौपटा में मीठी-मीठी बातें करके फंसाने वाली लड़की गिरफ्तार, पुलिस ने किया भंडाफोड़
Naya Haryana : हरियाणा के सिरसा जिले में हनीट्रैप से जुड़े मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिरसा क्षेत्र के गाँव में RTI एक्ट के तहत मांगी गई जानकारी से बचने के लिए सरपंच के परिवार ने RTI लगाने वाले को हनीट्रैप में फंसा लिया। जानकारी के मुताबिक, इसके लिए गांव की ही एक 32 साल की महिला को पंचायत कोटे से प्लॉट दिलाने का झांसा देकर साथ मिलाया।

जानकारी के मुताबिक, महिला ने वीडियो कॉल और चैटिंग की जरिए अश्लील बातें कीं। हालांकि RTI लगाने वाले को शक हो गया और उसने उल्टा उसकी कॉल रिकॉर्ड करके पुलिस को शिकायत दे दी। जांच में सामने आया कि गांव की महिला सरपंच के प्रतिनिधि व भतीजे ने सारा खेल रचा था। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मामले में सरपंच पर पद का दुरुपयोग करने एवं ब्लैकमेलिंग और झूठा मामला दर्ज कराने एवं षड्यंत्र रचने के आरोप में केस दर्ज किया है। नाथुसरी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि अब तक सरपंच के भतीजे सुरेंद्र व आशा को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी की तलाश जारी है।