एसआईआर कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार बीएलओ सम्मानित

 
एसआईआर कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार बीएलओ सम्मानित

सिरसा, 02 जुलाई।

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनर्रीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार बीएलओ को जिला प्रशासन द्वारा वीरवार को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उपायुक्त ने एसआईआर कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर इलेक्शन तहसीलदार हनुमान दास भी मौजूद रहे।

सम्मानित होने वाले बीएलओ द्वारा मेहनत, योजना और जनसहयोग के बल पर उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया है, जो अन्य बीएलओ के लिए भी प्रेरणा स्रोत है। सम्मानित बीएलओ से जब उनके बेहतर प्रदर्शन का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस कार्य में मतदाताओं का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने पहले गांवों में मुनियादी करवाई। गांव के गणमान्य नागरिकों और युवाओं ने भी अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया। 

इन्हें किया गया सम्मानित : 

सम्मानित किए गए बीएलओ में ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के राजपाल और निशान चंद तथा कालांवाली विधानसभा क्षेत्र के बुधा सिंह और धर्मपाल शामिल हैं। इन सभी ने निर्धारित समय से पहले मतदाता गणना प्रपत्रों (ईएफ) का डिजिटाइजेशन कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। राजपाल (बीएलओ), बूथ संख्या-129, ऐलनाबाद : कुल 986 मतदाता, सभी 986 ईएफ वितरित एवं प्रिंट किए गए। इनमें से 973 ईएफ डिजिटाइज किए गए, जो 98.68 प्रतिशत है। निशान चंद (बीएलओ), बूथ संख्या-29, ऐलनाबाद : कुल 558 मतदाता। सभी 558 ईएफ प्रिंट किए गए तथा 557 वितरित किए गए। 537 ईएफ डिजिटाइज किए गए, जो 96.24 प्रतिशत है। बुधा सिंह (बीएलओ), बूथ संख्या-69, कालांवाली : कुल 1,343 मतदाता। सभी 1,343 ईएफ वितरित एवं प्रिंट किए गए। 1,289 ईएफ डिजिटाइज किए गए, जो 95.98 प्रतिशत है। धर्मपाल (बीएलओ), बूथ संख्या-95, कालांवाली : कुल 815 मतदाता। सभी 815 ईएफ वितरित एवं प्रिंट किए गए। इनमें से 784 ईएफ डिजिटाइज किए गए, जो 96.20 प्रतिशत है।