पूर्व HCS अधिकारी सतीश कुमार सैनी होंगे HPSC के नए चेयरमैन, 2011 बैच के हैं HCS अफसर
HPSC Chairman : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा सरकार ने पूर्व HCS अधिकारी सतीश कुमार सैनी को हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) के नए चेयरमैन के पद पर नियुक्त किया है। सतीश कुमार सैनी 22 अक्टूबर को ही रिटायर हुए आलोक वर्मा की जगह लेंगे। बता दें की करीब एक सप्ताह से HPSC चेयरमैन का यह पद खाली चल रहा था। इस दौरान न नए चेयरमैन की नियुक्ति की गई और न ही किसी सदस्य को कार्यवाहक जिम्मेदारी सौंपी गई।
अब यह नई जिम्मेदारी सतीश कुमार सैनी को दी गई है। सैनी 2011 बैच के HCS अफसर हैं। भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान वे तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के OSD रहे हैं। उसके बाद उन्हें HPSC में डिप्टी सेक्रेटरी लगाया गया था। पिछले सप्ताह ही सैनी ने वीआरएस लिया था।
