हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा की बढ़ी मुश्किलें, 3 ठिकानों पर ED की रेड

 
 हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा की बढ़ी मुश्किलें, 3 ठिकानों पर ED की रेड

 

 

 

हरियाणा के पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा की मुश्किलें बढ़ गई है। गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके तीन ठिकानों पर रेड की और सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

रियल एस्टेट कंपनी वाटिका की ओर से  किए गए  कथित फ्रॉड मामले में  ईडी ने ये कार्रवाई की है। गोपाल कांडा पर निवेशकों से 248.46 करोड़ रुपये ठगने का आरोप है। 

क्या है पूरा मामला ?
मिली जानकारी के अनुसार ये मामला गुरुग्राम के चार प्रोजेक्ट्स से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि इन प्रोजेक्ट्स में 661 निवेशकों से लगभग 248.46 करोड़ जमा कराए गए। निवशकों से समय पर कब्जा, पक्का रिटर्न, लीज रेंटल और सेल डीड पूरा करने वादा किया गया था। लेकिन आज तक न तो कब्जा दिया गया और न ही सेल डीड पूरी की गई।

इसी मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पीएमएलए की धारा 17 के तहत गुरुग्राम में गोपाल कांडा के घर, फार्महाउस और ऑफिस में छापेमारी की है। आरोप है कि डायवर्ट किए गए फंड को बाद में गोपाल कांडा से जुड़ी अलग-अलग कंपनियों में ट्रांसफर कर दिया गया था।  फिलहाल गुरुग्राम में गोपाल कांडा के तीन ठिकानों पर ईडी का सर्च ऑपरेशन जारी है।