हरियाणा के गुरुग्राम में आज पहली बार सरकार की कैबिनेट मीटिंग, VIP मूवमेंट के लिए तैयारियां पूरी

 
हरियाणा के गुरुग्राम में आज पहली बार सरकार की कैबिनेट मीटिंग, VIP मूवमेंट के लिए तैयारियां पूरी
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के गुरुग्राम में आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। PWD रेस्ट हाउस में आयोजित इस मीटिंग के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जानकारी के मुताबिक, सभी मंत्री मीटिंग में पहुंच रहे हैं, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। खासकर गुरुग्राम और दक्षिण हरियाणा के कई बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार, इससे पहले मंगलवार को DC उत्तम सिंह ने बैठक की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह बैठक जिला प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं उच्च स्तर की और सुव्यवस्थित होनी चाहिए। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, बैठक स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रभावी योजना तैयार की गई, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और VIP मूवमेंट भी सुगमता से संपन्न हो सके। आयोजन स्थल पर स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं।