हिसार एयरपोर्ट से अब उड़ान होगी महंगी; 1 मई से बढ़ेगा किराया, फ्लाइट का समय और दिन भी बदले

 
हिसार एयरपोर्ट से अब उड़ान होगी महंगी; 1 मई से बढ़ेगा किराया, फ्लाइट का समय और दिन भी बदले
Hisar Airport : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के हिसार से संचालित हवाई सेवाओं में 1 मई से अहम बदलाव होने जा रहा है। जहां एक ओर विभिन्न रूट्स पर फ्लाइट का किराया बढ़ेगा, वहीं जयपुर जाने वाली फ्लाइट के दिन और समय में भी बदलाव किया गया है। जयपुर रूट पर अब फ्लाइट सोमवार और बुधवार को संचालित होगी। पहले यह सेवा मंगलवार और वीरवार को उपलब्ध थी। 

इसके साथ ही फ्लाइट का समय भी बदल दिया गया है। पहले यह उड़ान दोपहर 2:35 बजे हिसार से रवाना होकर 3:35 बजे जयपुर पहुंचती थी, लेकिन 1 मई से अब यह शाम 4:30 बजे रवाना होकर 5:30 बजे पहुंचेगी। वहीं, 1 मई से विभिन्न रूट्स पर किराए में बढ़ोतरी भी लागू होगी। 

जयपुर का किराया करीब 2400 रुपए से बढ़कर लगभग 3000 रुपए हो जाएगा। अयोध्या रूट पर किराया 5075 रुपए से बढ़कर 5495 रुपए कर दिया गया है। दिल्ली के लिए किराया 1991 रुपए से बढ़कर 2306 रुपए हो जाएगा, जबकि चंडीगढ़ के लिए यह 2135 रुपए से बढ़कर 2450 रुपए कर दिया गया है। 

वित्त मंत्रालय ने जेट फ्यूल (ATF) पर ड्यूटी को ₹29.5 से बढ़ाकर ₹42 प्रति लीटर कर दिया है। वहीं ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं।