सेवा संकल्प अभियान के तहत भीम स्टेडियम में फिट इंडिया खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

 
  सेवा संकल्प अभियान के तहत भीम स्टेडियम में फिट इंडिया खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और नशे से दूर रहने का दिया संदेश


भिवानी,

 सेवा संकल्प अभियान के तहत डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में भीम स्टेडियम में फिट इंडिया के अंतर्गत कुश्ती, कबड्डी, हैंडबॉल, जूडो, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल तथा वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।  
डीसी साहिल गुप्ता ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत खेल विभाग द्वारा अनेक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया अभियान का उद्देश्य युवाओं और बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि नियमित खेल गतिविधियों से शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा मिलता है। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल और सकारात्मक गतिविधियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी बिधानंद, कुश्ती प्रशिक्षक एवं नोडल अधिकारी सुरेश वर्मा, कबड्डी प्रशिक्षक संजय, हैंडबॉल प्रशिक्षक हरिस्वरूप, जूडो प्रशिक्षक विक्रम सिंह, मुकेश, कुसुम, एथलेटिक्स प्रशिक्षक देवेंद्र सिंह, वॉलीबॉल प्रशिक्षक नीरज श्योराण व रविन जाखड़ तथा बास्केटबॉल प्रशिक्षक सुमित सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।