पहले IPS, अब IAS... हरियाणा में किसान के बेटे ने रचा UPSC में इतिहास, बिना कोचिंग के हासिल की 27वीं रैंक

 
पहले IPS, अब IAS... हरियाणा में किसान के बेटे ने रचा UPSC में इतिहास, बिना कोचिंग के हासिल की 27वीं रैंक

​​​​UPSC Result 2025: कहते है की मेहनत करने वालों की कभी भी हार नहीं होती है। सफलता उन लोगों के कदम अवश्य चूमती है जो कुछ कर दिखने का दम रखते है। ऐसे में दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज के छात्र रहे हरियाणा के जींद के पिल्लूखेड़ा के रहने वाले IPS विकास कुंडू ने UPSC में इतिहास रच दिया है, IAS बनने की चाह में वह IPS बनने के बावजूद ट्रेनिंग के साथ-साथ फिर से UPSC की तैयारी करे और सफलता हासिल की। 

UPSC का रिजल्ट जब भी आता है तो उसमें दिल्ली यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े हुए सभी कॉलेजों का दबदबा देखने के लिए मिलता है। इस साल भी दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज के एक छात्र ने कमाल कर दिया है जिनका नाम विकास कुंडू है। विकास कुंडू ने UPSC में 27वीं रैंक हासिल की है। UPSC Result 2025

पिछले साल विकास कुंडू ने UPSC में 288वां रैंक हासिल की थी। IPS विकास कुंडू अभी हैदराबाद में ट्रेनिंग ले रहे हैं। इस बार फिर से विकास कुंडू ने UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया में 27वीं रैंक हासिल की है।  

विकास कुंडू ने ट्रेनिंग करने के साथ-साथ UPSC की दोबारा तैयारी की। क्योंकि उनका मन कहीं ना कहीं IAS बनने का था। आपको जानकर हैरानी होगी कि विकास कुंडू के पिता कर्ण सिंह किसान और मां निर्मला साधारण गृहणी हैं। UPSC Result 2025

विकास कुंडू का बड़ा भाई नरवीर ठेकेदार हैं। विकास के ही परिवार की सुलोचना कुंडू से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि पिछले साल विकास ने UPSC में 288वां स्थान हासिल किया था। इसके बाद विकास का हैदराबाद में IPS में उसका चयन हुआ था। वह हैदराबाद में ही ट्रेनिंग ले रहे हैं। अब लगभग उनकी ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। 

उन्होंने बताया कि विकास कुंडू का सपना IAS बनने का था। यही वजह है कि विकास ने फिर से UPSC का एग्जाम लिखा, जिसमें उनको 27वीं रैंक मिली है। UPSC Result 2025

सुलोचना कुंडू ने बताया कि विकास बचपन से ही पढ़ाई में काफी होशियार था और UPSC की तैयारी के लिए काफी घंटे पढ़ाई करते थे। उसका फोकस उसके सभी विषय पर होता था और दिन रात की मेहनत के बाद ही उसने यह स्थान हासिल किया है। विकास ने 10वीं कक्षा द्रोणाचार्य स्कूल लोहचब और 12वीं कक्षा की पढ़ाई DAV स्कूल जींद से की थी। उसके बाद किरोड़ीमल कालेज दिल्ली से डिग्री की। 

27 वर्षीय विकास ने छठी बार UPSC की परीक्षा दी थी। विकास सेल्फ स्टडी ही करते थे। पहली बार में भी उन्होंने सेल्फ स्टडी से ही UPSC क्रैक किया था और इस बार भी हैदराबाद में ट्रेनिंग करने के साथ-साथ उन्होंने खुद से ही तैयारी की और IAS बन गए। UPSC Result 2025

विकास कुंडू का यह पांचवां प्रयास था। इससे पहले वह मेंस और इंटरव्यू में सफल नहीं हो पाए थे। विकास कुंडू के पिता कर्ण सिंह और मां निर्मला देवी खेती करते हैं। पिता कर्ण ने बताया कि बचपन से ही उनका बेटा होना और होशियार था उसने बड़ी-बड़ी महंगी कोचिंग में जाकर वक्त और पैसा ना लगा कर खुद से पढ़ाई की। खुद की मेहनत और जुनून का ही यह रिजल्ट प्राप्त हुआ है।