महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय में लगेगा "प्रथम उद्यान मेला एवं बागवानी एक्सपो-2026

 
 महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय में लगेगा "प्रथम उद्यान मेला एवं बागवानी एक्सपो-2026

चंडीगढ़ , 3 सितंबर -हरियाणा सरकार राज्य में परंपरागत खेती के स्थान पर बागवानी और विविध कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर ठोस प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय करनाल के माध्यम से राज्य के पहले 'उद्यान मेला और बागवानी एक्सपो-2026' का आयोजन किया जा रहा है। यह दो दिवसीय भव्य एवं उच्चस्तरीय आयोजन आगामी 19 से 20 सितंबर, 2026 को विश्वविद्यालय के उचानी परिसरकरनाल में संपन्न होगा।

 

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानोंकृषि उद्यमियोंशोधकर्ताओं और कृषि-उद्योग से जुड़े हितधारकों को एक साझा मंच प्रदान करना है। इसके माध्यम से किसानों को बागवानी क्षेत्र में हो रहे नवीनतम तकनीकी नवाचारोंउन्नत किस्म के बीजोंआधुनिक सिंचाई प्रणालियों (जैसे ड्रिप व स्प्रिंकलर सिंचाई)पॉलीहाउस तकनीकऔर वैज्ञानिक कृषि प्रबंधन पद्धतियों से सीधा रूबरू कराया जाएगा।

 

प्रवक्ता ने बताया कि इस दो दिवसीय मेले में बागवानी-औद्योगिक प्रदर्शनी (Horticulture-Industrial Exhibition) का विशेष आकर्षण रहेगाजहाँ विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कृषि कंपनियांस्टार्ट-अप्स और संस्थाएं अपने अत्याधुनिक उपकरणोंउर्वरकोंबायो-इनपुट्स और प्रोसेसिंग तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी। इसके अतिरिक्तकिसानों को उच्च गुणवत्ता वाले फलसब्जीफूलमसालेदार फसलों तथा औषधीय पौधों की खेती के वैज्ञानिक तरीकों के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया जाएगा।

 

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस एक्सपो के आयोजन को सुचारू और विश्वस्तरीय बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जा रही हैं।