हरियाणा के रोहतक में यूनिवर्सिटी के बाहर फायरिंग, बहन को छेड़ने पर भाई ने चलाई 5-6 गोलियां

 
हरियाणा के रोहतक में यूनिवर्सिटी के बाहर फायरिंग, बहन को छेड़ने पर भाई ने चलाई 5-6 गोलियां
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के रोहतक की बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के बाहर गोलियां चलने का मामला सामने आया है। यूनिवर्सिटी के बाहर कुछ स्टूडेंट के बीच आपस में कहासुनी हो गई, जिसमें एक गुट की तरफ से फायरिंग की गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, सूचना पाकर IMT थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायरिंग करने वाले आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस मामले में जांच कर रही है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के बाहर गांव कबूलपुर निवासी एक महिला स्टूडेंट के साथ मोंटी नाम का युवक छेड़खानी कर रहा था। दोनों के बीच विवाद हुआ, तो महिला स्टूडेंट ने अपने भाई कृष्ण डागर को बुला लिया। कृष्ण डागर व मोंटी के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें मोंटी की तरफ से 5-6 हवाई फायर किए गए। Haryana News

दहशत का माहौल

मिली जानकारी के अनुसार, यूनिवर्सिटी के बाहर फायरिंग होने के कारण स्टूडेंट्स में हड़कंप मच गया। फायरिंग के बाद स्टूडेंट्स दहशत में थे और इधर उधर भागने लग गए। फायरिंग की सूचना के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन भी हरकत में आया और मामले में जांच करने के लिए कमेटी बना दी। Haryana News

जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक, IMT थाना SHO अश्वनी कुमार ने बताया कि यूनिवर्सिटी के बाहर फायरिंग की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फायरिंग मामले में स्टूडेंट्स से पूछताछ शुरू की। फायरिंग करने वाले आरोपी को जल्द पकड़कर पूछताछ की जाएगी।