हरियाणा के गुरुग्राम में कंपनी में लगी आग, करोड़ों रुपए का नुकसान होने की आशंका
Apr 21, 2026, 18:41 IST
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के गुरुग्राम में सेक्टर-74 में स्थित एक कंपनी में भीषण आग लग गई है। जानकारी के मुताबिक, आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयानक है कि धुएं की काली चादर कई किलोमीटर दूर से देखी जा सकती है। मिली जानकारी के अनुसार, इस आग से आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलते ही दमकल विभाग (Fire Brigade) की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। यहां बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, आग में अंदर फंसे कर्मचारियों को सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल, किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
