हरियाणा में 14 नामजद सहित कई लोगों पर FIR, घग्गर नदी में अवैध खनन का मामला

 
हरियाणा में 14 नामजद सहित कई लोगों पर FIR, घग्गर नदी में अवैध खनन का मामला
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाण के पंचकूला Sector-27 और 28 से सटे घग्गर नदी क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई खान एवं भू-विज्ञान विभाग की शिकायत पर थाना चंडीमंदिर पुलिस ने की है।

मिली जानकारी के अनुसार, सहायक खनन अभियंता राजिंद्र प्रसाद की ओर से दी गई शिकायत में बताया गया कि विभाग की टीम दिसंबर 2025 से लगातार घग्गर नदी क्षेत्र का निरीक्षण कर रही थी। इस दौरान सामने आया कि पंजाब के रास्ते ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए कुछ लोग नदी में घुसकर अवैध रूप से रेत, बोल्डर और ग्रैवल का खनन कर रहे थे। Haryana News

अधिकांश आरोपी

शिकायत के अनुसार, विभागीय टीम को देखते ही आरोपी वापस पंजाब की ओर फरार हो जाते थे। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव ककराली (पंजाब) के रहने वाले 14 लोगों को नामजद किया है। जानकारी के मुताबिक, इनमें वीरेंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह, बलविंदर सिंह, सैंटी संधू, मनप्रीत सिंह, जस्मीत सिंह, हरकिरत सिंह, बलीहार सिंह, हैप्पी, गुरप्रीत सिंह, मंगू सेणी, गुरविंदर बेदवान, विक्रमजीत सिंह और एक अन्य हरप्रीत सिंह शामिल हैं। Haryana News

आरोपियों की तलाश

जानकारी के मुताबिक, चंडीमंदिर थाना पुलिस के SHO रामपाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 और माइनिंग एक्ट की धारा 21(1) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही संबंधित क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, खनन विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन से सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।