हरियाणा में हिसार के बाद कुरुक्षेत्र में दिग्विजय चौटाला पर FIR; प्रोग्राम में तोड़फोड़, मंजूरी देने वाले प्रोफेसर सस्पेंड

 
हरियाणा में हिसार के बाद कुरुक्षेत्र में दिग्विजय चौटाला पर FIR; प्रोग्राम में तोड़फोड़, मंजूरी देने वाले प्रोफेसर सस्पेंड
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (JJP) के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला पर हिसार के बाद अब कुरुक्षेत्र में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, उन पर कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी (KU) की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने और हंगामा करने के आरोप हैं। मामले में JJP के 8 अन्य पदाधिकारियों को भी नामजद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला 7 अप्रैल को KU के डॉ. आरके सदन में हुए JJP के प्रोग्राम से जुड़ा है। आरोप है कि दिग्विजय चौटाला ने सोशल प्रोग्राम की आड़ में राजनीति की और यूनिवर्सिटी की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया। KU के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर (CSO) आनंद कुमार की ओर से 17 अप्रैल को कयूके थाना पुलिस को शिकायत दी गई थी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इस कार्रवाई से पहले KU प्रशासन ने अपने हिंदी डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रो. अजायब सिंह को भी सस्पेंड किया था।

जाने पूरा मामला…

7 अप्रैल को प्रोग्राम

CSO के मुताबिक, 2 अप्रैल को डॉ. आरके सदन में 7 अप्रैल को एक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अनुरोध आया था। इस कार्यक्रम का मकसद युवाओं को नशे से दूर रहने के बारे में बताना और राजनीति में युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना था। यह कार्यक्रम KU के असिस्टेंट प्रोफेसर अजायब सिंह के माध्यम से बुक किया गया था। एक सामाजिक कार्यक्रम होने के कारण इसे मंजूरी दी गई थी। Haryana News

बाहरी लोग

जानकारी के मुताबिक, CSO ने आरोप लगाया कि प्रोग्राम के दिन सदन में 300 से 400 स्टूडेंट और बाहर के लोग शामिल हुए। प्रोग्राम में ड्रग्स से जुड़ा कोई सेशन नहीं हुआ, बल्कि राजनीतिक भाषण दिए गए, जो छात्रों में दुश्मनी और राइवलरी पैदा करने वाले थे। करीब 80 कुर्सियां तोड़ी गईं। साथ ही अन्य प्रॉपर्टी को भी नुकसान पहुंचाया। सुरक्षा स्टाफ और यूथ कल्चरल अफेयर्स डिपार्टमेंट की ओर से इसकी रिपोर्ट KU प्रशासन तक पहुंचाई गई। Haryana News

इन पर FIR

मिली जानकारी के अनुसार, KUK थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर JJP के युवा अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. जसविंदर खैहरा, प्रोग्राम ऑर्गेनाइजर विशाल मुकुमपुरा, नवीन सुहाग, इनसो प्रदेशाध्यक्ष दीपक मलिक, राजेश पायलट, मंजू जाखड़, राजू कुल, माही, इशिका राणा समेत अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 324(4), 329(3) और 61 में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Haryana News

इनसो ने माना

जानकारी के मुताबिक, घटना के अगले दिन यानी 8 अप्रैल को इनसो की ओर प्रेस कॉन्फेंस की गई थी। इसमें प्रोग्राम ऑर्गेनाइजर विशाल मुकुमपुरा ने कुर्सियां टूटने की बात मानी थी। विशाल ने KU प्रशासन को नुकसान की भरपाई करने की बात कही थी। प्रोग्राम में दिग्विजय चौटाला बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। Haryana News

लगाए थे आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, इस प्रोग्राम को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने इनसो पर सदन में हंगामा, कुर्सियां तोड़ने और लड़कियों से छेड़खानी करने के गंभीर आरोप लगाए थे। ABVP ने KU प्रशासन से कार्रवाई करने की गुहार भी लगाई थी और अपना विरोध जताया था।