हरियाणा में 2 लाख की रिश्वत लेते FCR ब्रांच रीडर रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB टीम की बड़ी कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। ACB की टीम अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस भ्रष्टाचार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। Haryana News
रिश्वत लेते गिरफ़्तारी
मिली जानकारी के अनुसार, ACB जींद की टीम को शिकायत मिली थी कि FCR शाखा चंडीगढ़ में एक IAS अधिकारी के रीडर रवि किसी काम को करवाने के बदले 2 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के आधार पर टीम ने जाल बिछाया और योजना के तहत आरोपी को पैसे लेते ही मौके पर ही काबू कर लिया। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, आरोपी के पास से पूरी रिश्वत राशि भी बरामद की गई है। आरोपी ने पैसे लेने के लिए अपने पैतृक क्षेत्र गनौर में बुलाया था और वहीं पर रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ है। आरोपी गनौर के हरी नगर का रहने वाला है।
जानें पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, ACB से मिली जानकारी के मुताबिक जींद के रहने वाले अर्जुन सिंह की जमीन के रास्ते को लेने बारे में केस FCAR ब्रांच चंडीगढ़ में चल रहा है। FCI चंडीगढ़ ब्रांच में बतौर रीडर के तौर पर रवि 2020 से कार्यरत है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, मामले में जींद के गाँव अमरेहड़ी के रहने वाले शिकायतकर्ता अर्जुन सिंह से रीडर रवि ने ढाई लाख रुपए की डिमांड की थी और एडवांस के रूप में 2 लाख रुपए देने के लिए आज गन्नौर बुलाया था। गन्नौर में श्याम ढाबे पर 2 लाख रुपए लेते हुए इंस्पेक्टर बिजेंद्र की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की टीम आरोपी रवि को जींद लेकर गई है। वहीं मामले को लेकर जांच कर रही है। Haryana News
जांच में कई नाम
मिली जानकारी के अनुसार, ACB अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि क्या इस पूरे मामले में अन्य कर्मचारी या अधिकारी भी शामिल हैं। जांच के दौरान और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
