Haryana News: हरियाणा में पिता ने बेटे को गोली मारकर खुद किया सुसाइड, बेटे की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद (Fatehabad News) से बड़ी खबर आ रही है। यहां गांव काजलहेड़ी में रविवार को आपसी कलह के चलते कार डीलर ने अपने ही बेटे को गोली मार दी। वहीं बेटे को गोली मारने के बाद उसने खुद के माथे में भी गोली मारकर सुसाइड कर ली है। गोली लगने से बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाए है।
जानकारी के मुताबिक, राजाराम (80) अपने बेटे जयसिंह के साथ गांव में रहता था। वहीं उसकी पत्नी छोटे बेटे अनूप के साथ ढाणी में रहती थी। राजाराम और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर को राजाराम ढाणी में गया हुआ था। उसी दौरान उसकी और छोटे बेटे की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इससे तैश में आकर राजाराम ने अपने ही बेटे को अपनी लाइसेंस रिवाल्वर से गोली मार दी। जिससे उसका बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया। इसके इसके बाद राजाराम के माथे में भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया।
कार डीलर था राजा राम
ग्रामीणों के अनुसार, राजाराम फतेहाबाद शहर में कार डीलर था। वह पुरानी कारों की खरीद-बेच का काम करता था। उसकी तीन बेटियों और तीने बेटे थे।बड़े बेटे सुभाष का निधन हो चुका है, जबकि जयसिंह के साथ वह रहता था। तीसरा छोटा बेटा अनूप अपनी मां के साथ ढाणी में पिता से अलग रहता था। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ढाणी में जानकारी लेने के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रवाना हो गई है।