हरियाणा में बाप-बेटी ने ज्वेलर्स को बेचा नकली सोना, मॉडर्न लुक में कई शोरूम को बनाया निशाना
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने शहर की कई हाई-प्रोफाइल दुकानों को निशाना बनाया। इस इस ठगी से जुड़ी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें युवती ज्वेलरी शोरूम पर सेल्सपर्सन को सोना दिखाती नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार, युवती की इसी साल जुलाई में शादी होने वाली थी। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, वीडियो के आधार पर जांच कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस शहर के अन्य ज्वेलर्स से भी घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।
जाने क्या है पूरा मामला….
मिली जानकारी के अनुसार, करनाल में करीब 15 दिन पहले OPS ज्वेलर्स सहित कई नामी शोरूम पर नकली सोना बेचा। किसी भी शोरूम ऑनर को इस सोने के नकली होने की भनक नहीं लगी। कुछ दिन बाद जब सोने की जांच की गई तो, नकली निकला। इसके बाद CCTV चेक किए तो उसमें एक युवती और उसके साथी सोना बेचते दिखाई दिए। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इसके बाद अन्य ज्वेलरी शोरूम से भी ठगी की शिकायत मिलनी शुरू हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि दिल्ली निवासी खुशी नाम की व्यक्ति ने अपने गैंग के साथ मिलकर OPS ज्वेलर्स में करीब 10 लाख रुपए का नकली सोना बेचा। पुलिस का कहना है कि खुशी अपने पिता के साथ ये ठगी का गैंग चला रही थी।
सूत्रों के अनुसार, खुशी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कई ज्वेलरी शोरूम में ठगी की। आरोपी कभी भाई-बहन तो कभी पति-पत्नी बनकर ठगी करते थे। देखने में सोना बिल्कुल असली लगता था, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपियों के पास ये सोना कहां से आया? Haryana News
निशाना बनाया
मिली जानकारी के अनुसार, इस ठगी से जुड़ी अब कई CCTV फुटेज सामने आई है। जिसमें आरोपियों ने अलग-अलग दिन ज्वेलरी शोरूम को निशाना बनाया। सबसे पहले आरोपी खुशी 28 मार्च को OPS ज्वेलरी शोरूम में आई। खुशी सेल्सपर्सन से बातचीत करती दिखाई दे रही है। आरोपी महिला हाथ में सोने की कुछ ज्वेलरी लेती दिखाई दे रही है।
हर बार अलग व्यक्ति आया
जानकारी के मुताबिक, इसके बाद सेल्सपर्सन एक अंगूठी का वेट (वजन) करने लगती है। जिसे बाद में वो खुशी को ही दे देती है। इसी तरह एक अन्य CCTV फुटेज भी सामने आई है, जिसमें 30 मार्च को शोरूम में एक व्यक्ति बैठा नजर आ रहा है। सेल्सपर्सन एक पर्ची पर कुछ लिखती नजर आ रही है। Haryana News
सेल्सपर्सन पर्ची लेती दिखाई दी
मिली जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल की भी एक CCTV फुटेज सामने आई है, जिसमें इस गैंग का एक अन्य साथी भी उसी शोरूम पर बैठा नजर आ रहा है। उनके पास में एक ट्रे पर सोने की कुछ ज्वेलरी भी रखी है। सेल्सपर्सन यहां भी एक पर्ची लेती दिखाई दे रही है।
युवती और पिता गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, ठगी के इस पूरे स्कैंडल की शिकायत करनाल एसपी से की गई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद कई टीमों का गठन किया। CCTV फुटेज के आधार पर युवती और गैंग के अंदर मेंबर्स की तलाश में छापेमारी की गई। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, इसके बाद पुलिस ने शनिवार को युवती और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि इसी साल 16 जुलाई में ही खुशी की शादी भी होने वाली थी। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।
