Haryana: हरियाणा में किसान की गोली मारकर हत्या, दो गुटों की झड़प में 5 घायल
Jun 14, 2025, 17:01 IST
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सिरसा जिले के गांव भावदीन में जमीनी विवाद में दो पक्षों के अंदर टकराव हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने किसान की गोली मार कर हत्या कर दी। इसी के साथ 5 घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार दो पक्षों के बीच हुए इस विवाद में पहले जम कर लाठी-डंडे चले। इसी दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि गोली किसान के पैर में लगी और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। Haryana News झगड़े में 4 से 5 अन्य व्यक्ति घायल हुए हैं। मृतक किसान की पहचान 32 साल के बिशंबर के रूप में हुई है और दरियापुर शहीदांवाली का रहने वाला था। उसने गांव भावदीन में भूमि ली हुई थी। Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को वह भावदीन गया था। वहां दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। यहां लाठी-डंडों के साथ गोली चली। Haryana News जानकारी के मुताबिक, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
