फरीदाबाद-बल्लभगढ़ से सोहना-गुरुग्राम का सफर होगा आसान, नई 4 लेन सड़क निर्माण को मिली मंजूरी
स्थिति बेहद खराब
मिली जानकारी के अनुसार, बल्लभगढ़-समयपुर-सिरमथला होते हुए सोहना तक करीब 15 किलोमीटर लंबी सड़क फिलहाल खस्ताहाल अवस्था में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए है। इससे आये दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। बरसात के दौरान स्थिति और भी बदतर हो जाती है। Faridabad-Gurugram Connectivity
दो मार्ग
जानकारी के मुताबिक, दूसरी तरफ बल्लभगढ़ से सोहना के लिए अभी दो मार्ग है। बल्लभगढ़-पाली-धौज मार्ग और फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड। इन दोनों पर सड़कों पर सुबह-शाम भारी जाम रहता है। खासकर कंपनियों की छुट्टी के दौरान इन सड़कों से जाम के कारण निकलना मुश्किल हो जाता है।
बड़ी राहत
मिली जानकारी के अनुसार, वाहन चालकों को पांच मिनट की दूरी तय करने में भी आधा घंटा लग जाता है। ऐसे में चार लेन सड़क बनने से हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। यह सड़क बल्लभगढ़ से समयपुर, सिरमथला होते हुए गुरुग्राम (सोहना) के निमोठ गांव तक पहुंचेगी। Faridabad-Gurugram Connectivity
निर्माण पूरा करने के निर्देश
जानकारी के मुताबिक, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रकाश लाल ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए ठेकेदार को काम सौंप दिया गया है। ठेकेदार को तय समय सीमा में सड़क निर्माण का काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। आने वाले समय में इस सड़क पर यातायात का दबाव और बढ़ने की संभावना को देखते हुए इसे प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जा रहा है। Faridabad-Gurugram Connectivity
वाहनों का दबाव कम होगा
मिली जानकारी के अनुसार, नई सड़क बनने के बाद फरीदाबाद-गुरुग्राम चार लेन रोड पर वाहनों का दबाव कम होगा। वर्तमान में इस मार्ग पर ट्रैफिक का काफी दबाव रहता है, जिससे अक्सर जाम और हादसे होते हैं। Faridabad-Gurugram Connectivity
सफर होगा आसान
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों का कहना है कि फिलहाल सड़क की हालत बेहद खराब है, जिससे रोजाना आवागमन में दिक्कत होती है। सड़क बनने के बाद न केवल सफर आसान होगा, बल्कि समय की भी बचत होगी। अनुमान है कि JCB चौक से सोहना तक की दूरी महज 20 से 25 मिनट में तय की जा सकेगी।
