हरियाणा के मशहूर सिंगर दलेर खरकीय की गाड़ी पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

 
हरियाणा के मशहूर सिंगर दलेर खरकीय की गाड़ी पर हुई फायरिंग

 

 

मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर गाड़ी पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में सिंगर बाल- बाल बच गए। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

मिली जानकारी के अनुसार हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया के घर के बाहर खड़ी रेंज रोवर गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग करने की जिम्मेदारी पोस्ट डालकर अनिल पंडित ने ली है।

हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया गया। जिसमें लिखा था कि या तो हमारी काल का जवाब दे दे नहीं तो तेरी छाती में गोली मारी जाएगी। इस फायरिंग की जिम्मेदारी हिमांशु सोनीपत हरि बॉक्सर हरमन संधू और अनिल पंडित लेता है। 

बता दें कि दिलेर खरकिय हरियाणा के एक मशहूर सिंगर है।  उनके कई गाने सुपरहिट हो चुके है।