हरियाणा में एचकेआरएन के माध्यम से लगे अनुबंध कर्मचारियों की सेवा अवधि बढ़ी, 31 अक्टूबर, 2026 तक हुआ सेवा विस्तार

 
हरियाणा में एचकेआरएन के माध्यम से लगे अनुबंध कर्मचारियों की सेवा अवधि बढ़ी, 31 अक्टूबर, 2026 तक हुआ सेवा विस्तार

 

 

चंडीगढ़, 27 अगस्त-हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागोंबोर्डों और निगमों में हरियाणा कौशल रोजगार निगम  (एचकेआरएन) के माध्यम से लगाए गए अनुबंध कर्मचारियों की अनुबंध अवधि को दो माह के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है।

 

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसारएचकेआरएन के माध्यम से सभी विभागोंबोर्डों और निगमों में तैनात कर्मचारियों की अनुबंध अवधि 31 अक्टूबर, 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। गौरतलब है शायद इनकी वर्तमान अनुबंध अवधि 31 अगस्त, 2026 को समाप्त हो रही थी।

 

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय सभी विभागोंबोर्डोंनिगमों आदि में एचकेआरएन के माध्यम से लगे अनुबंध कर्मचारियों पर लागू होगा।