आगामी खरीद सीजन तक सभी मंडियों में उपलब्ध करवाए बुनियादा ढांचा व आवश्यक सुविधाए : उपायुक्त आयुष सिन्हा
फरीदाबाद, 19 नवंबर।प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपायुक्तो के साथ फसल खरीद कि दीर्घकालिक योजना तैयार करने बारे विचार विमर्श किया। उन्होंने अधिकारियों को आगामी खरीद सीजन के लिए जिला स्तरीय खरीद योजना तैयार करने तथा एग्रिस्टेक लागू करने के लिए समिति गठित करने को कहा। स्थानीय स्तर पर उपायुक्त आयुष सिन्हा ने वीसी के उपरान्त अधिकारियों के साथ जिला कि मंडी में उपलब्ध ढांचा व आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की।
उपायुक्त आयुष सिन्हा ने स्थानीय लघु सचिवाय स्थित सभागार में वीसी के उपरान्त खरीद एजेंसियों व अन्य सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे जिला की सभी आनाज मंडियों में बुनियादी ढांचा एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मोहना मंडी में प्रस्तावित तीन शैड के निर्माण कार्यो को शीघ्र शुरू करवाया जाए। बल्लभगढ़ अनाज मंडी में आंतरिक सड़को के निर्माण एवं शेड की मरम्मत का कार्य करवाया जाए। इस मंडी में इन कार्यो के लिए तीन करोड़ से अधिक रुपयों की धनराशि का एस्टीमेट तैयार किया गया है। इसी तरह तिगांव अनाज मंडी में 1 करोड़ 82 लाख रुपये की धन राशि से आंतरिक सड़के, व्यक्तिगत प्लेटफॉर्म तथा पार्किंग के प्रस्तावित कार्यो को शुरू करने की आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि मंडियों में आवश्यक कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि आगामी खरीद सीजन के दौरान किसानों एवं अन्य संबंधित पक्षों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडीवार कार्यों की सूची, उनकी अनुमानित लागत, टेंडर की स्थिति तथा कार्य पूरा होने की संभावित समयसीमा का विवरण तैयार रखा जाए, ताकि विकास कार्यों की प्रभावी निगरानी की जा सके।
उपायुक्त ने कहा कि मंडियों से संबंधित सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए। निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए तथा संबंधित अधिकारी मौके पर निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की जांच करें। बैठक में सभी खरीद एजेंसियां सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
