Haryana News: हरियाणा में नामी गैंगस्टर का एनकाउंटर, 2 लाख का रखा था ईनाम
Jun 24, 2025, 08:22 IST
Haryana News: हरियाणा में यमुनानगर जिले के कुख्यात गैंगस्टर रोमिल वोहरा को हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मार गिराया है। गुरुग्राम में दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर बदमाश और STF के बीच हुई गोलीबारी में 2 जवान भी घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि रोमिल यमुनानगर के तिहरे हत्याकांड और कुरुक्षेत्र के शांतनु ठेकेदार के मर्डर केस का मुख्य आरोपी था। गैंगस्टर रोमिल वोहरा के सिर पर 2 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। पुलिस के अनुसार, रोमिल वोहरा एक कुख्यात अपराधी था। उस पर कई गंभीर आरोप थे। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।
