हरियाणा में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पूर्व सरपंच के घर पर आरोपी ने की थी फायरिंग
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के यमुनानगर जिले में गांव भूरे का माजरा फायरिंग केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, पूर्व सरपंच के घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में शामिल एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दोनों तरफ से करीब 15 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें सब इंस्पेक्टर की बुलेट प्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान पानीपत के गोयल खुर्द गांव के अमन के रूप में हुई है। यह बदमाश गैंगस्टर काला राणा व नोनी राणा नेटवर्क से जुड़ा बताया जा रहा है और हाल ही में हुई फायरिंग वारदात में सक्रिय भूमिका में था। Haryana News
फिर से वारदात
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना छप्पर क्षेत्र में कुलपुर फाटक के पास मंगलवार की रात करीब 10 बजे किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान संदिग्ध युवक की लोकेशन मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, आरोपी को कुलपुर गांव के पास सीआईए-2 और थाना छप्पर पुलिस टीम ने घेर लिया। पुलिस को देख आरोपी ने पल्सर बाइक से भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। दोनों तरफ से करीब 10 से 15 राउंड फायरिंग हुई। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, एक गोली SI रोहन के बुलेट प्रूफ जैकेट पर भी लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। मुठभेड़ के दौरान आरोपी अमन के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह मौके पर गिर गया। घायल आरोपी को तुरंत सिविल अस्पताल यमुनानगर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। Haryana News
इसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक बाइक, अवैध हथियार और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
