स्वीप गतिविधियों के तहत पात्र मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को सौंपने के लिए किया जा रहा प्रेरित

 
*-स्वीप गतिविधियों के तहत पात्र मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को सौंपने के लिए किया जा रहा प्रेरित*

झज्जर, 13 जुलाई।* 

जिला में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार चलाए जा रहे एसआईआर-2026 अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग भी मतदाता जागरूकता गतिविधियों में सहभागी बन रहा है।

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं विभागीय कर्मचारियों के माध्यम से नागरिकों को गणना प्रपत्र संकलित करने और तुरंत डिजिटाइजेशन के लिए प्रेरित किया गया।

*आंगनवाड़ी केंद्रों में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत चल रही स्वीपगतिविधियां*

जिला कार्यक्रम अधिकारी नेहा दहिया ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर निर्वाचन आयोग के संदेश को प्रत्येक घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। आंगनवाड़ी केंद्रों, ग्राम स्तरीय बैठकों एवं जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से लोगों को भरे हुए गणना फार्मों को तुरंत बीएलओ को सौंपने के लिए जागरूक कर रही हैं।

*त्रुटि रहित व पारदर्शी मतदाता सूची लोकतंत्र का मजबूत स्तम्भ*

उन्होंने बताया कि एसआईआर-2026 अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन और विश्वसनीय बनाना है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो तथा उसके विवरण सही हों, यह लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए आवश्यक है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने नियमित कार्यों के साथ-साथ मतदाता जागरूकता अभियान में भी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

*स्वीप गतिविधियों से बढ़ रही जनभागीदारी*

जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से लगातार जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन अभियानों के माध्यम से नागरिकों को विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है साथ ही नागरिकों से मंगलवार 14 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से एनमरेशन फार्म भरने या अपना हस्ताक्षर युक्त गणना प्रपत्र भरकर तुरंत बीएलओ को देने का आह्वान किया गया।