Elevated Road: हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी, 182 करोड़ से बनेगा नया एलिवेटेड रोड
इस परियोजना के तहत यह एलिवेटेड गुरुग्राम पटौदी रोड पर स्थित उमंग भारद्वाज चौक को दिल्ली-जयपुर हाइवे पर स्थित हीरो होंडा चौक से जोड़ रही सड़क पर विकसित किया जाएगा। GMDA ने गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड को डिजाइन सौंप दिया है, जिसका अनापत्ति प्रमाण-पत्र मिलने के बाद यह प्रस्ताव हरियाणा सरकार को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
वाहनों को जाम से राहत
उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने GMDA अधिकारियों को जल्द से जल्द हीरो होडा चौक से लेकर उमंग भारद्वाज चौक तक एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य़ शुरु करने के आदेश दिए। इस आदेश के बाद NHAI ने नया डिजाइन तैयार कर GMDA को सौंपा है। यह एलिवेटेड रोड गुरुग्राम-पटौदी रोड पर विकसित की जाएगी, जिससे क्षेत्र के वाहनों को जाम से छुटकारा मिलेगा और यात्रा के समय में कमी आएगी। इसमें Old गुरुग्राम मेट्रो का संचालन होना है। इसके साथ ही उद्योंग विहार फेज-6 में मेट्रो स्टेशन भी प्रस्तावित है।
