Electric Buses: हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी, जल्द सड़कों पर दौड़ेगी 200 इलेक्ट्रिक बसें
Electric Buses: हरियाणा के गुरुग्राम में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी मे इलेक्ट्रिक बसों की संख्या में बढ़ोत्तरी की जा रही है। अगली महीने गुरुग्राम रोडवेज बेड़े में 200 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें शामिल होने की संभावना है।
अत्याधुनिक होगा इलेक्ट्रिक बस डिपो
गुरुग्राम शहर में इलेक्ट्रिक बसों को लेकर इलेक्ट्रिक बस डिपो बनाया जा रहा है। सेक्टर- 48 में निर्माणाधीन इस डिपो का लगभग 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित समय- सीमा में इलेक्ट्रिक बस डिपो के काम को पूरा कर लिया जाएगा।
चार्ज करने की सुविधा उपलब्ध
इस नए डिपो में एक साथ 25 इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने की सुविधा होगी। यहां पर हाई कैपेसिटी चार्जिंग स्टेशन स्थापिक किए जा रहे हैं। इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का बुनियादी ढांचा इस हिसाब से तैयार किया जा रहा है। ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
