Electric Buses: हरियाणा के इन शहरों में दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बसें, प्रदेश सरकार ने श्रद्धालुओं को भी दिया तोहफा

 
Eletric Bus
 


Electric Buses: हरियाणा में याताया सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में सभी जिला मुख्यालयों से सिटी बस सेवा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अब रोडवेज विभाग यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, रेवाड़ी, गुरुग्राम और हिसार के अलावा बाकी जिलों में भी बसे चलाएगी।

श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी
अब दूसरे राज्यों में स्थित धार्मिक स्थलों श्री माता वैष्णो देवी, खाटूश्याम, सालासर बालाजी, हरिद्वार और अमृतसर के लिए भी चंडीगढ़, दिल्ली और गुरुग्राम से इलेक्ट्रिक बसों को चलाने की प्लानिंग की जा रही है। ताकि यात्रियों का सफर आरामदायक हो सके। विद्यार्थियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 1000 नई बसों को खरीदा जाएगा। महिला एवं छात्राओं के चलने वाली बसों की संख्या  बढ़ाकर 500 यानि दोगुना किया जाएगा।

इन जगहों पर बनेंगे नए बस स्टैंड
हरियाणा सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए गन्नौर, कलायत, कनीना और नरवाना में आधुनिक सुविधाओं से लैस बस स्टैंड का निर्माण करने का फैसला लिया है। इतना ही नहीं, महिलाओं के नाम पर रजिस्टर्ड गैर- परिवहन वाहनों को मोटर वाहन कर में 1% की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।