Haryana: हरियाणा में ED का बड़ा एक्शन, घूस लेने के आरोप में पूर्व असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर के घर पर कार्रवाई जारी
Jun 22, 2025, 14:13 IST
Haryana: हरियाणा के पंचकूला में ED ने एक बड़ा एक्शन लिया है। टीम ने हिमाचल के पूर्व असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन, डॉ. कोमल खन्ना और नकली IB अधिकारी विनय अग्रवाल के पंचकूला स्थित आवास पर ED की रेड चल रही है। बता दें कि पंचकूला के सेक्टर 20 स्थित सनसिटी परिक्रमा सोसाइटी में उनके आवास पर सुबह 4 बजे से ईडी की छापामारी शुरू हुई थी। असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन के खिलाफ विजिलेंस ने साल 2019 में फार्मा कंपनियों से घूस लेने के संबंध में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था।
