Earthquake in Haryana: हरियाणा में  फिर आया भूकंप, इन जिलों में महसूस हुए झटके

 
Earthquake hits Haryana, tremors felt at 12.34 pm

Earthquake in Haryana: हरियाणा में आज यानी गुरुवार दोपहर 12:34 बजे भूकंप (Earthquake hits Haryana)आया है। इसका केंद्र झज्जर में बताया जा रहा है। वहीं रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 दर्ज की गई है। जिसके चलते कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस हुए है। 

इससे पहले रोहतक में बुधवार और गुरुवार की आधी रात करीब 12:46 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। ये झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे। हालांकि, इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। लेकिन, इसके बाद भी लोग रात भर डर के माहौल में रहे। 

बता दें कि भूकंप के लिहाज से हरियाणा में 12 जिले काफी संवेदनशील हैं। इनमें (रोहतक, पानीपत, करनाल, महेंद्रगढ़, पंचकूला, अंबाला, सोनीपत, गुरुग्राम, झज्जर, नूंह, पलवल और फरीदाबाद) शामिल हैं।