खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामलों की सुनवाई के दौरान एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने लगाया 40 हजार 998 रूपए का जुर्माना
भिवानी, 21 नवंबर। एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में खाद्य पदार्थों में मिलावट से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान एडीसी ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से जुड़ी अनियमितताओं पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो मामलों में 40 हजार 998 रूपए का जुर्माना लगाया।
एडीसी ने सुनवाई के दौरान दुर्गा मिष्ठान भंडार के खिलाफ बिना पंजीकरण के खाद्य कारोबार करने पर 999 रुपये की पेनल्टी लगाई। गांव जमालपुर स्थित गुलशन किरयाणा एवं जनरल स्टोर के मामले में सुनवाई पर एडीसी ने खाद्य पदार्थ निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर 39 हजार 999 रुपये का जुर्माना लगाया।
इस दौरान एडीसी ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा से संबंधित नियमों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाद्य कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठानों को निर्धारित नियमों के अनुसार ही कारोबार करना चाहिए, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
