जनसंवाद कार्यक्रम में डॉ. कमल गुप्ता ने सुनीं आमजन की समस्याएं, एसआईआर
अभियान को लेकर भी किया आह्वान

 


हिसार, 8 अक्टूबर। भाजपा जिला कार्यालय में आज पूर्व स्वास्थ्य एवं
नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत
आमजन की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से तुरंत
संपर्क किया तथा कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। उन्होंने कहा
कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पारदर्शी,
जवाबदेह और जनकल्याणकारी शासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रशासनिक
अधिकारियों को भी जनशिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के स्पष्ट
निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल चुनावी राजनीति तक
सीमित नहीं है, बल्कि जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर उनकी समस्याओं के
समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जनसंवाद कार्यक्रम का उद्देश्य
नागरिकों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा प्रत्येक
पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। उन्होंने उपस्थित
नागरिकों से कहा कि वे अपनी समस्याएं बिना किसी संकोच के पार्टी मंच पर
रखें, ताकि उनका त्वरित समाधान कराया जा सके।
इस अवसर पर डॉ. कमल गुप्ता ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का भी
उल्लेख करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक बूथ
पर पहुंचकर मतदाता सूची का गंभीरता से सत्यापन करें तथा पात्र मतदाताओं
के नाम जुड़वाने, त्रुटियों को ठीक कराने और अपात्र नाम हटवाने के लिए
फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 का अधिकाधिक उपयोग सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती का
आधार है और इस अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक
है।
जनसंवाद कार्यक्रम में आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई
के लिए डॉ. कमल गुप्ता का आभार व्यक्त किया तथा भाजपा के इस जनहितकारी
प्रयास की सराहना की।
इस अवसर पर सुरेश गोयल धूप वाला, राम चन्दर गुप्ता, अशोक मित्तल,   अनुज
जैन, धर्म सिंह खटकड़, बलबीर भूम्बक, प्रोमिला पुनिया, सतपाल शर्मा, डॉ.
उम्मेद खन्ना, मुनीश एलावादी, सविता कपूर, सतीश महत्ता, सतीश जांगड़ा,
जारी कर्ता :
सुरेश गोयल धूप वाला