Haryana CET 2025: हरियाणा में सीईटी रजिस्ट्रेशन करने का आज आखिरी दिन है। इसी बीच कुछ युवा शिकायत करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्हें ओटीपी और बीसी, ओबीसी, एससी और डीएससी से संबंधित दस्तावेजों अपलोड करने की समस्या हो रही है। जिसके चलते वह रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच एचएसएससी के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बड़ी जानकारी दी है।
3 बार से ज्यादा न करें ओटीपी के लिए ट्राई
दरअसल, आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि सीईटी रजिस्ट्रेशन के दौरान अगर कोई अभ्यर्थी एक ही समय में 3 से ज्यादा ओटीपी अप्लाई करता है तो सॉफ्टवेयर इस यूजर को एक घंटे के लिए बलॉक कर देता है। इसलिए अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें और बार-बार ओटीपी के लिए अप्लाई न करें।
ई-दिशा पोर्टल से डाउनलोड करें प्रमाण पत्र
वहीं जिन युवाओं के प्रमाण पत्र तैयार हो गए हैं, उन्हें परिवार पहचान पत्र कॉओर्डिनेटर की ओर से संदेश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि अभ्यार्थियों को मैसेज के जरिए लिंक भेजा जा रहा है, ताकि वे आसानी से अपना प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकें। ऐसे में बीसी, ओबीसी, एससी और डीएससी (नौकरी से जुड़े) प्रमाण पत्र अब ई-दिशा पोर्टल से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के प्रदेश कॉओर्डिनेटर सतीश खोला ने मैसेज जारी किया हैं। इसके अनुसार जिन युवाओं की प्रमाण पत्र से संबंधित फाइलें लंबित थी। उनका काम अब ई-दिशा पोर्टल पूरा कर लिया है। अब जिन लोगों ने ये प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था, वे अपने प्रमाण पत्र सीधे इसी पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।