एसआईआर कार्य में दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी साहिल गुप्ता ने एईआरओ और अतिरिक्त एईआरओ को दिए आदेश

 

 
-मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने व संशोधन के लिए 30 अगस्त तक करें आवेदन: साहिल गुप्ता
भिवानी, 4 अगस्त।  डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर एईआरओ और अतिरिक्त एईआरओ की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में डीसी ने कहा कि
मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत दावे, आपत्तियों एवं नोटिसों की सुनवाई के लिए अतिरिक्त सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों (एईआरओ) की ड्यूटी निर्धारित की गई है। संबंधित एईआरओ अपने-अपने निर्धारित स्थान एवं समय पर उपस्थित रहकर मतदाताओं के दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई करेंगे तथा विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं सूचनाएं उपलब्ध कराएंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार भिवानी विधानसभा क्षेत्र में एईआरओ एवं उनके कार्यस्थल इस प्रकार हैं—
अजितेंद्र सिंह एईआरओ बूथ संख्या 1-20, कमरा नं. 108, प्रथम तल, चौ. बंसीलाल पॉलिटेक्निक, सेक्टर-13, भिवानी में, दीपक कुंडू बूथ संख्या 21-40, प्रथम तल, बस स्टैंड, भिवानी, विनोद फौगाट  बूथ संख्या 41-60, कमरा नं. 160, कृषि कार्यालय, प्रथम तल, मिनी सचिवालय, भिवानी, राजा राम बूथ संख्या 61-80, कमरा नं. 3, ईओ कार्यालय, नगर परिषद, भिवानी, गौरव बूथ संख्या 81-100, कमरा नं. 27, नायब तहसीलदार कार्यालय, भिवानी, रवि कुमार बूथ संख्या 101-120, एसडीई, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, महम रोड, भिवानी,अनिल राठी बूथ संख्या 121-140, सॉइल टेस्टिंग लैब, लोहारू रोड, अनाज मंडी, भिवानी, जयबीर सिंह बूथ संख्या 141-160, कमरा नं. 11, तहसीलदार कोर्ट, मिनी सचिवालय, भिवानी, नवीन कुमार बूथ संख्या 161-180, बीडीपीओ कार्यालय, रेलवे स्टेशन के निकट, भिवानी, रिंकू बूथ संख्या 181-200, बीडीपीओ कार्यालय, नजदीक रेलवे स्टेशन भिवानी, प्रदीप कौशिक बूथ संख्या 201-227, कमरा नं. 146, प्रथम तल, जिला खाद्य एवं आपूर्ति कार्यालय, मिनी सचिवालय, भिवानी में सुनवाई करेंगे।
 
बॉक्स

लोहारू विधानसभा क्षेत्र में एईआरओ एवं उनके कार्यस्थल इस प्रकार हैं—

प्रियंका पोलिंग स्टेशन 212-229, कमरा नं. 3, तहसील कार्यालय, लोहारू में सुनवाई करेंगी। इसी प्रकार से अंकित  पोलिंग स्टेशन 230-246, कमरा नं. 3, नायब तहसीलदार कार्यालय, तहसील कार्यालय, लोहारू, मोहित पोलिंग स्टेशन 40-60, कमरा नं. 2, बीडीपीओ कार्यालय, सिवानी, सुरजीत सिंह पोलिंग स्टेशन 21-39, कमरा नं. 1, नायब तहसीलदार कार्यालय, तहसील कार्यालय, सिवानी, हीरालाल पोलिंग स्टेशन 1-20 एवं 73-84, बीईओ कार्यालय, सिवानी, दर्शना देवी (बीईओ, बहल) पोलिंग स्टेशन 97, 98, 99, 112-117, 135-146 बीईओ कार्यालय, बहल, श्याम सुंदर पोलिंग स्टेशन 192-211, कमरा नं. 1, एसडीएम कार्यालय, लोहारू, प्रद्युम्न पोलिंग स्टेशन 143-149 एवं 169-191, कमरा नं. 1, एसडीएम कार्यालय, लोहारू, राजीव शर्मा पोलिंग स्टेशन 150-168, कमरा नं. 1, एसडीएम कार्यालय, लोहारू, कृष्ण यादव पोलिंग स्टेशन 85-96 एवं 118-134, प्राचार्य कार्यालय जीएमएसएसएस, बहल, रविंद्र कुमार पोलिंग स्टेशन 56, 62, 63, 64-111, प्राचार्य कार्यालय, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (जीएमएसएसएस), सिवानी में सुनवाई करेंगे।

बॉक्स
बवानी खेड़ा विधानसभा क्षेत्र में एईआरओ की ड्यूटी तय, निर्धारित समय पर होगी दावे व आपत्तियों की सुनवाई

सुरेश कुमार पोलिंग स्टेशन संख्या 62 से 88 तथा 137 के लिए कमरा नंबर-6, तहसील कार्यालय बवानी खेड़ा में उपस्थित रहेंगे। रविंद्र कुमार पोलिंग स्टेशन संख्या 01 से 28 के लिए कमरा नंबर-1, बीडीपीओ कार्यालय, बवानी खेड़ा में दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई करेंगे। जय सिंह पोलिंग स्टेशन संख्या 116 से 124, 152 से 154, 160 से 168, 180 से 184 तथा 193 के लिए कमरा नंबर-1, एसडीओ (पीएचईडी) कार्यालय, बवानी खेड़ा में उपस्थित रहेंगे। ऊषा रानी पोलिंग स्टेशन संख्या 49 से 61 तथा 100 से 115 के लिए कमरा नंबर-1, जिला परिषद कार्यालय, भिवानी में सुनवाई करेंगी। संजय पोलिंग स्टेशन संख्या 138 से 151,156-159 तथा 175 - 189 के लिए कमरा नंबर-22, डीआरडीए कार्यालय, भिवानी में उपस्थित रहेंगे। नरेंद्र सिंह पोलिंग स्टेशन संख्या 185 - 192, 194 -197,208-224, तथा 235 के लिए कमरा नंबर-22, डीआरडीए कार्यालय, भिवानी में अपनी ड्यूटी देंगे। भुवनेश कुमार पोलिंग स्टेशन संख्या 29 - 48, राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय कुंगड़, पुष्पा जोशी 89 - 99, 125 - 136 के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, लोहारी जाटू में उपस्थित रहेंगे। बलवान सिंह पोलिंग स्टेशन संख्या 198 - 207 तथा 225 - 234 के लिए कमरा नंबर-20, डीआरडीए कार्यालय, भिवानी में दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई करेंगे।

बॉक्स

तोशाम विधानसभा क्षेत्र में एईआरओ व उनके कार्यस्थल इस प्रकार रहेंगे

विकास मेहता को पोलिंग स्टेशन संख्या 2 से 11, 21 से 33, 60 से 62 तथा 92 से 94 के दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई के लिए राजकीय वरिष्ठ आरोही संस्कृत विद्यालय, तोशाम में नियुक्त किया गया है। देवेंद्र कुमार (पंचायती राज) को पोलिंग स्टेशन संख्या 12 से 20, 87 से 91, 102 से 109, 131 तथा 150 से 159 के लिए कार्यालय खंड एवं विकास एवं पंचायत अधिकारी, तोशाम में उपस्थित रहेंगे।
सतेंद्र पाल (प्राचार्य) पोलिंग स्टेशन संख्या 163, 164, 168 से 171, 181 से 183, 198 तथा 201 से 233 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जूई खुर्द में दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई करेंगे। सुरेंद्र सिंह को पोलिंग स्टेशन संख्या 1, 41 से 49, 72 से 86 तथा 143 से 148 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मिरान में नियुक्त किया गया है। अमित कुमार पोलिंग स्टेशन संख्या 132 से 139, 142, 149, 155 से 162, 172 से 197 तथा 199, 200 के लिए कार्यालय खंड एवं विकास एवं पंचायत अधिकारी, कैरू में उपस्थित रहेंगे। विजय कुमार पोलिंग स्टेशन संख्या 34 से 40, 50, 51, 110 से 120, 123, 130 तथा 165 से 167 के लिए कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी, तोशाम में अपनी ड्यूटी निभाएंगे। इसी प्रकार से अशोक कुमार पोलिंग स्टेशन संख्या 52 से 59, 63 से 71, 95 से 101, 121, 122, 140 एवं 141 के लिए तहसील कार्यालय, तोशाम में दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई करेंगे।
बॉक्स
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 01 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। जिन नागरिकों की आयु 01 जुलाई 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है, वे फॉर्म-6 के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 तथा किसी प्रकार के संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा कराया जा सकता है। मतदाता सूची से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए मतदाता हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पात्र सभी नागरिकों से समय रहते अपने नाम की जांच कर आवश्यक दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अपील की है।