सांसद कुमारी शैलजा की अध्यक्षता में दिशा की बैठक 25 जुलाई को

​​​​​​​

 
सांसद कुमारी शैलजा की अध्यक्षता में दिशा की बैठक 25 जुलाई को

सिरसा, 24 जुलाई।

सिरसा लोकसभा सांसद कुमारी शैलजा की अध्यक्षता में शनिवार 25 जुलाई को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक प्रातः 11 बजे स्थानीय पंचायत भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक में संबंधित विभाग अपनी योजनाओं और कार्य की विस्तृत रिपोर्ट पेश करेंगे। सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं।