**मिक्सड लैंड यूज पॉलिसी एवं भूमि मूल्य निर्धारण पर विषय पर हुई चर्चा**

 

 
**मिक्सड लैंड यूज पॉलिसी एवं भूमि मूल्य निर्धारण पर विषय पर हुई चर्चा**   

 

*हरियाणा प्रतिनिधिमंडल की सिंगापुर में महत्वपूर्ण बैठक*

 

चंडीगढ़ , 07 अक्टूबर - सिंगापुर में हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर सरकार के सिंगापुर कॉरपोरेशन एंटरप्राइज के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की।

 

बैठक का मुख्य उद्देश्य मिक्सड लैंड यूज नीति तथा लैंड प्राइसिंग ( land pricing) संबंधित सर्वोत्तम प्रथाओं और अनुभवों का आदान-प्रदान करना था। इस बैठक से हरियाणा में नए सरकारी परियोजनाओं के लिए महत्वपूर्ण नीतिगत निहितार्थ सामने आए हैं। विशेष रूप से एचएसआईआईडीसी (HSIIDC) एवं विभिन्न औद्योगिक संपदाओं में भूमि पट्टे (Land Lease) की बेहतर एवं अधिक प्रभावी नीति बनाने तथा गुरुग्राम शहर में टाउनशिप विकास को और अधिक व्यवस्थित एवं आधुनिक बनाने की दिशा में सकारात्मक दिशा मिलेगी।

 

इस बैठक का उद्देश्य की प्रबंधन, औद्योगिक विकास तथा शहरी नियोजन से जुड़ी अपनी नीतियों को और अधिक पारदर्शी, निवेशक-अनुकूल एवं दीर्घकालिक दृष्टि से मजबूत बनाना और प्रदेश में विकास के लिए एक अनुकूल माहौल तैयार करना है।

क्रमांक-2026