Devar Bhabhi Love Affair: शादी के एक महीने बाद ही अपने देवर को दिल दे बैठी भाभी, पति के मुंबई जाते ही कर दिया ये कांड

 
Devar Bhabhi Love Affair: शादी के एक महीने बाद ही अपने देवर को दिल दे बैठी भाभी, पति के मुंबई जाते ही कर दिया ये कांड
Devar Bhabhi Love Affair: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में देवर-भाभी ने शादी रचा ली है। बताया जा रहा है कि महिला पति मुंबई पैसा कमाने के लिए गया था। इसी बीच उसका देवर पर दिल आ गया और दोनों ने उम्रभर साथ रहने का फैसला किया। हालांकि, दोनों की शादी में पति नहीं पहुंचा। पंचायत के लोगों ने दोनों की शादी करा दी है। जानकारी के मुताबिक, यह मामला महुली थानाक्षेत्र का है। यहां हरिहरपुर नगर पंचायत वार्ड नंबर 3 के रहने वाले युवक कल्लू की शादी छह महीने पहले ही हुई थी। वो गोरखपुर जिले की खुशबू को अपनी दुल्हन बनाकर घर लाया था। हालांकि, शादी के एक महीने बाद ही कल्लू रोजगार के लिए में मुंबई चला गया था। इस बीच खुशबू की नजदीकी अपने देवर अमित से बढ़ने लगी और दोनों साथ में समय बिताने लगे। जब परिवार के लोगों को इस बात की जानकारी हुई, तो दोनों घर छोड़कर फरार हो गए। हालांकि, परिवार ने किसी तरह से दोनों को खोज निकाला और कहा कि एक-दूसरे से दूर रहे। लेकिन, दोनों साथ रहने के लिए ही अड़े रहे। इसके बाद यह मामला नगर पंचायत हरिहरपुर के अध्यक्ष रवीन्द्र प्रताप शाही के पास पहुंचा। हालांकि, रवीन्द्र प्रताप शाही ने पहले दोनों को काफी समझाने की कोशिश की। लेकिन जब देवर और भाभी नहीं माने, तो परिवारों की सहमति से दोनों की शादी करा दी गई। बताया जा रहा है कि शादी के बाद अमित ने खुशबू की सबके सामने मांग भी भरी। वहीं खुशबू का पति कल्लु इस शादी में नहीं पहुंचा. उसने कहा कि उसका खुशबू और अमित से कोई लेना देना नहीं है। वहीं शादी के दौरान खुशबू और अमित के परिवार के लोग मौजूद रहे।