हरियाणा में डेंगू का आंकड़ा 350 पार, लापरवाही बरतने पर 33,796 लोगों को नोटिस जारी
हरियाणा में डेंगू ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। राज्य में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 350 पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लापरवाही बरतने पर 33,796 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। जहां मच्छर प्रजनन पाया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों को हाउस विजिट के दौरान 64,834 घरों में मच्छरों के लार्वा मिला, जिसके बाद लापरवाही बरतने पर लोगों को नोटिस जारी किया है।
आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज़्यादा 60 मामले गुरुग्राम जिले में सामने आए हैं, इसके बाद झज्जर में 39, रेवाड़ी 33 और करनाल में 27 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा, अन्य क्षेत्रों में भी मामलों की पुष्टि हुई।
जिनमें हिसार में 21 और पंचकूला में कुल 27 मामले सामने आए हैं, जबकि बाकी मामले अन्य जिलों में दर्ज किए गए हैं। इसी प्रकार सोनीपत में 25, चरखी दादरी में 17, फरीदाबाद में 17 और रोहतक में 15 मामले डेंगू के रिपोर्ट हुए हैं। इसी तरह से महेंद्रगढ़ में 11 और पानीपत में 10 व जींद में 11 मामले डेंगू के रिपोर्ट हुए हैं।
