Delhi CM Rekha Gupta Attack:  दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, सिर में लगी चोट, जानें कौन है हमलावर

 
Delhi CM Rekha Gupta attacked, suffered head injury

Delhi CM Rekha Gupta Attack: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर बुधवार को जनसुनवाई के दौरान एक युवक ने हमला कर कर दिया। इस हमले में सीएम रेखा गुप्ता के सिर में थोड़ी चोट लगी है। खबरों की मानें, तो इसकी पुष्टी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने की है। वहीं हमलावर को तुरंत पकड़ लिया गया है। शुरुआती पूछताछ में हमलावर ने पुलिस को अपना नाम राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया बताया है। आरोपी का कहना है कि वह गुजरात के राजकोट जिले का रहने वाला है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

अचानक कर दिया सीएम पर हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली की सीएम पर हमला करने वाले युवक की उम्र 41 वर्ष के करीब बताई जा रही है। फिलहाल, दिल्ली पुलिस उससे पूछताछ करके यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस हमले के पीछे उसका मोटिव क्या था? यह भी क्रॉस चेक किया जा रहा है कि क्या वह सही में गुजरात का ही रहने वाला है या नहीं। 

खबरों की मानें, तो जनसुनवाई के दौरान हमलावर शिकायत के बहाने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पास पहुंचा था। शुरुआत में उसने कुछ कागज सीएम को दिए  और फिर वह अचानक तेज आवाज में चीखने लगा। इसी दौरान उसने सीएम पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि सीएम को कुछ हल्की चोटें आईं। फिलहाल, वह सुरक्षित हैं। वहीं बीजेपी के नेताओं ने हमले के पीछे राजनीतिक साजिश की भी आशंका जाहिर की है।