Dehradun News: विजिलेंस ने पटवारी को रिश्वत लेते हुए किया अरेस्ट, बचने के लिए 500-500 के चारों नोट खा गया आरोपी, जानें अल्ट्रासाउंड जांच में क्या आया?

 
Dehradun News: देहरादून से बड़ी खबर आ रही है। यहां विजिलेंस ने एक पटवारी को 2 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। हालांकि, फुर्ती दिखाते हुए पटवारी 500-500 के चारों नोट खा गया। वहीं जब विजिलेंस की टीम CT स्कैन करवाने अस्पताल पहुंची तो CT स्कैन की रिपोर्ट में पेट में नोट नहीं दिखे। खबरों की मानें, तो विजिलेंस ने देहरादून की ट्रैप टीम ने पटवारी गुलशन हैदर को तहसील कालसी के एक निजी कमरे से दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ अरेस्ट किया था। टीम को देखते ही पटवारी ने रिश्वत में मिले 500-500 के चारों नोट निगल गया। इसके बाद टीम पटवारी को उप जिला अस्पताल विकासनगर लेकर आई। यहां हुई अल्ट्रासाउंड जांच में पेट में नोट नजर नहीं आए। इसके बाद रेडियोलॉजिस्ट ने टीम को पटवारी की एंडोस्कोपी जांच करवाने का सुझाव दिया है। टीम पटवारी को अपने साथ देहरादून ले गई और उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अब दावा किया जा रहा है कि पटवारी को छोड़ दिया गया है।