DDA Flat: दिल्ली में सस्ते घर खरीदने का सुनहरा मौका, फटाफट करें चेक

 
DDA FLAT
DDA Flat: दिल्ली में खुद के घर का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण ने जनता आवास योनजा के रजिस्ट्रेशन की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। डीडीए ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए जानकारी दी है कि रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 28 फरवरी और 13 मार्च को ड्रा होगा।

योजना के तहत DDA कुल 144 फाइनेंशियल रूप से कमजोर वर्ग यानी ईडबल्यूएस फलैट के लिए रजिस्ट्रेशन कर रहा है। आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए उम्र कम से कम 18 साल और परिवार की सालाना इनकम 10 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 

रजिस्ट्रेशन के लिए फैमिली इनकम सर्टिफिटेक होना जरूरी है जो कि तहसीलदार या SDM ऑफिस द्वारा जारी किया जाता है। रजिस्ट्रेशन DDA की वेबसाइट eservices.dda.org.in पर जाकर कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए 2500 रुपये की फीस देनी होगी वहीं जिन्होंने पहले से रजिस्ट्रेशन किया हुआ है उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा।

रेडी-टू-मूव- इन फ्रीहोल्ड
ये सभी फ्लैट रेडी-टू-मूव- इन फ्रीहोल्ड फ्लैट्स हैं इन घरों को खरीदने वालों का पूरा मालिकाना हक मिलेगा। इन फ्लैट्स के आसपास स्कूल, अस्पताल और अन्य जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं। वहीं कवर्ड और अनकवर्ड पार्किंग की व्यवस्था भी है और साथ ही मेट्रो की सीधी कनेक्टिविटी भी है।